Dhaaraa370

Tuesday, 20 November 2018

Smash Brahmanical Patriarchy



"Smash Brahmmanical Patriarchy" का पोस्टर हाथ में थामे श्री जैक डोरसी और उनके तथाकथित संभ्रांत दोस्त को शायद 'ब्राह्मण" शब्द की समझ नहीं है या फिर हिंदु और हिंदुस्तान के प्रति नफ़रत का नतीजा है कि वे ब्राह्मण और ब्राहमणत्व को समाप्त करने में अपनी उपलब्धि समझ रहे हैं. लेकिन आप के लिए यह जरुरी है कि आप समझ लें, ब्राह्मण किसे कहते हैं और ब्राह्मण कोई जाति विशेष का नाम है या फिर कुछ और.
आइये जानें ब्राह्मण होता कौन है ? हमने भारतीय धर्म ग्रंथों से यह समझने की कोशिश की है कि ब्राह्मण कौन है, आप भी देखें और अपना कमेंट दें. 


1.    भगवान बुद्ध अनाथ पिण्डक के जैतवन में ग्रामवासियों को उपदेश कर रहे थे। शिष्य, अनाथ पिण्डक भी समीप ही बैठा, धर्मचर्चा का लाभ ले रहा था। तभी सामने से महाकाश्यप, मौद्गल्यायन, सारिपुत्र, चुन्द और देवदत्त आदि आते हुए दिखाई दिये। उन्हें देखते ही बुद्ध ने कहा- वत्स! उठो! यह ब्राह्मण मण्डली आ रही है, उसके लिए योग्य आसन का प्रबन्ध करे।
अनाथ पिण्डक ने आयुष्मानों की ओर दृष्टि दौड़ाई, फिर साश्चर्य कहा- भगवन्! आप सम्भवतः इन्हें जानते नहीं। ब्राह्मण तो इनमें कोई एक ही है, शेष कोई क्षत्रिय, कोई वैश्य और कोई अस्पृश्य भी है।
गौतम बुद्ध अनाथ पिण्डक के वचन सुनकर हँसे और बोले- तात! जाति जन्म से नहीं गुण, कर्म और स्वभाव से पहचानी जाती है। श्रेष्ठ, रागरहित, धर्मपरायण, संयमी और सेवा भावी होने के कारण ही इन्हें मैंने ब्राह्मण कहा है। ऐसे पुरुष को तू निश्चय ही ब्राह्मण मानजन्म से तो सभी जीव शूद्र होते हैं।
         -akhand Jyoti by AWGP 1986

2   “निरुक्त शास्त्रके प्रणेता यास्क मुनि इसीलिए कहते हैं
जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात्‌ भवेत द्विजः।
वेद पाठात्‌ भवेत्‌ विप्रःब्रह्म जानातीति ब्राह्मणः।।
अर्थात व्यक्ति जन्मतः शूद्र है। संस्कार से वह द्विज बन सकता है। वेदों के पठन-पाठन से विप्र हो सकता है। किंतु जो ब्रह्म को जान ले, वही ब्राह्मण कहलाने का सच्चा अधिकारी है।
3      भगवद गीता में श्री कृष्ण के अनुसार
शम, दम, करुणा, प्रेम, शील (चारित्र्यवान), निस्पृही जेसे गुणों का स्वामी ही ब्राह्मण हे
4       सत्य यह हे कि केवल जन्म से ब्राह्मण होना संभव नहीं हे.
कर्म से कोई भी ब्राह्मण बन सकता हे यह सत्य हे.
इसके कई प्रमाण वेदों और ग्रंथो में मिलते हे जेसे…..
(a) ऐतरेय ऋषि दास अथवा अपराधी के पुत्र थे | परन्तु उच्च कोटि के ब्राह्मण बने और उन्होंने ऐतरेय ब्राह्मण और ऐतरेय उपनिषद की रचना की| ऋग्वेद को समझने के लिए ऐतरेय ब्राह्मण अतिशय आवश्यक माना जाता है|
(b) ऐलूष ऋषि दासी पुत्र थे | जुआरी और हीन चरित्र भी थे | परन्तु बाद मेंउन्होंने अध्ययन किया और ऋग्वेद पर अनुसन्धान करके अनेक अविष्कार किये|ऋषियों ने उन्हें आमंत्रित कर के आचार्य पद पर आसीन किया | (ऐतरेय ब्राह्मण २.१९)
(c) सत्यकाम जाबाल गणिका (वेश्या) के पुत्र थे परन्तु वे ब्राह्मणत्व को प्राप्त हुए |
 (d) हारित क्षत्रियपुत्र से ब्राह्मणहुए | (विष्णु पुराण ४.३.५)
(e) क्षत्रियकुल में जन्में शौनक ने ब्राह्मणत्व प्राप्त किया | (विष्णु पुराण ४.८.१) वायु, विष्णु और हरिवंश पुराण कहते हैं कि शौनक ऋषि के पुत्र कर्म भेद से ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र वर्ण के हुए| इसी प्रकार गृत्समद, गृत्समति और वीतहव्यके उदाहरण हैं |
(f) मातंग चांडालपुत्र से ब्राह्मण बने |
(g) ऋषि पुलस्त्य का पौत्र रावण अपनेकर्मों से राक्षस बना |
 (h) विश्वामित्र स्वयं क्षत्रिय थे परन्तु बाद उन्होंने ब्राह्मणत्व को प्राप्त किया |
(i) विदुर दासी पुत्र थे | तथापि वे ब्राह्मण हुए और उन्होंने हस्तिनापुर साम्राज्य का मंत्री पद सुशोभित किया |
.
______________________________
अतएव वर्ण निर्धारण” …गुण और कर्म के आधार पर ही तय होता हैं, जन्म के आधार पर नहीं.
कुछ भ्रमित लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर हमारे सत्य सनातन धर्म को बांटना चाहते हैं, उनकी कुत्सित मंशा को अपने ज्ञान एवं क्षमता के द्वारा विफल करना आज के ब्राह्मणत्व की मांग है.


Saturday, 17 November 2018

चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ

Image result for स्टेचू ऑफ़ unity



तुम सीता और शेखर, हम सलमा और सुलेमान हो जाएँ
तुम थोड़े हिन्दू और हम थोड़े मुसलमान हो जाएँ,
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
हरी सलवार और मस्तक पर वो भगवा बिंदी,
इस धरा के ऊपर सुबह का आसमान हो जाएँ
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
पहन धोती और माथे पे वो प्यारी टोपी
चलो हम सुबह की पहली अजान हो जाएँ.
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
मेरे दिवाली की दीपक की लौ से रोशन
तेरा चाक, चौबारा और मकान हो जाए
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
तेरे ईद की ईदी और इबादत से ,
हमारे जिन्दगी के जंग कुछ आसान हो जाए
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
हमारे ध्यान में अल्लाह की इबादत हो,
तेरे नमाज में अल्लाह भी भगवान हो जाएँ
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
तुम्ही तुम हो तो क्या तुम हो; हमहीं हम हैं तो क्या हम हैं,
क्यूँ न हम तुम सब मिलकर, प्यारा हिंदुस्तान हो जाएँ.
चलो हम थोड़े से इंसान हो जाएँ
निवेदन: मेरी दूसरी रचना “हे मां, तुम्हें नमन है’ पर प्रतिक्रिया दें, अच्छी लगी तो नीचे दिए लिंक पर जाकर  वोट करें. 
सादर धन्यवाद


https://hindi.sahityapedia.com/?p=100953

Friday, 9 November 2018

हे माँ, तुम्हें नमन है


माँ, निर्झर का पानी है; अमिट कहानी है,
माँ, धरती और अम्बर की तुम ही तो रानी है,
माँ, जलती दुपहरी में पीपल का छाँव है,
माँ, सागर की लहरों पर इठलाती नाव है,
माँ, ठिठुरती सर्दी में दोशाले का ताप है,
माँ, श्रध्दा है, भक्ति है, गायत्री का जाप है,
माँ माली है, चमन है; चमन का सुमन भी है,
माँ, खुशबू का झोंका है,बासंती पवन भी है .
माँ, अटपटे सवालों का, प्यारा जबाब है,
माँ, दर्द भरे दुनियां में, प्यारा सा ख्वाब है.
माँ, प्रेम है, भक्ति है; शिव है और शक्ति है
माँ, धरती पर ईश्वर की; एकमात्र अभिव्यक्ति है .
माँ, वंदन है, चन्दन है; धड़कन है, पुलकन है,
माँ, स्वर्ग सा घरौंदा है, घरौदें में जीवन है.
माँ, जीवन का लक्ष्य है, ईश्वरीय पैगाम है,
माँ, सीता-सावित्री है, शबरी है, राम है
माँ ब्रह्मा है, विष्णु है, माँ ओंकार है ,
माँ, सरस्वती की विद्या और दुर्गा की हुंकार है.
माँ पुण्य का पुरौधा और पाप का शमन है,
हे माँ, तुम्हें हमारा, नमन है, नमन है.

अगर कविता अच्छी लगी हो तो निचे दिए लिंक पर जाकर अपना मत (वोट) अवश्य दें. यह एक प्रतियोगिता का हिस्सा है.

Monday, 5 November 2018

द्रौपदी का चीरहरण



आओ मुरारी अब,
 द्रौपदी बचाओ तुम्हीं;
 पक्ष या विपक्ष हो,
सबों में दु:शासन हैं

घर हो, गली हो या
फिर शासन- प्रशासन हो
पांडव दुबके हुए हैं;
दुर्योधन का शासन है,
आओ मुरारी----

धर्म का धरा है डोला,
भीम का गदा ना बोला,
पार्थ का गाण्डीव भी,
करे अब वज्रासन है.
आओ मुरारी----

कुरु की आँखों में हवस,
भीष्म की चले हैं न वस;
द्रोण के गुरुकुल में भी;
हवसियों का शासन है.
आओ मुरारी----

दिल्ली दहल रही है,
पटना भी परेशां ,
गाँधी के गुजरात का भी;
बिगड़ा अनुशासन है.
आओ मुरारी----

द्वापर में द्रौपदी को;
आपका सहारा मिला,
कलयुग में द्रौपदी के;
चारों ओर रावण है .
आओ मुरारी----

  नवादा विधान सभा में किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति एक स्थायी कृषि विकास योजना नवादा की कृषि को विविधीकरण , तकनीक अपनाने ,...